{"_id":"6aa1a2733372692ecb0f94bd","slug":"the-pahadi-swabhiman-yatra-reached-kafda-on-the-10th-day-almora-news-c-232-1-alm1019-148417-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा 10वें दिन कफड़ा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा 10वें दिन कफड़ा पहुंची
Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा बुधवार को 10वें दिन बग्वालीपोखर से आगे बढ़ी। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा हाट, बासुलीसेरा, च्याली, छानागोलू, ऐराड़ी, कोट्यूड़ा और दड़माड़ समेत विभिन्न गांवों से होते हुए कफड़ा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के साथ उक्रांद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर पहाड़ के स्वाभिमान, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उक्रांद को मजबूत करने का आह्वान किया।
यात्रा में राकेश सिंह बिष्ट, चारु तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला, कांता रावत, गुड्डी देवी, हरेंद्र नायक, पप्पू बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा, हुकुम सिंह, आनंद किरौला, एडवोकेट ललित बिष्ट, गोविंद अधिकारी, जगदीश रौतेला और वीरेंद्र बजेठा समेत कई लोग मौजूद रहे।