{"_id":"6803ea8fdf2ce6379d0b57da","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-127022-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन सूत्रों मांगों के लिए चिकित्सकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन सूत्रों मांगों के लिए चिकित्सकों का प्रदर्शन
Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों का चरणबंद्ध आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया और बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
इस दौरान चिकित्सकों ने पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर पचास फीसदी अतिरिक्त भत्ता देने, सुगम-दुर्गम क्षेत्र का व्यावहारिक रूप से निर्धारण, एसडीएसीपी योजना लागू करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पंत ने कहा कि बीते दो सालों से मांगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे। अब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई। प्रदर्शन करने वालों में सचिव डॉ. जीवन मपवाल, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नमन, डॉ. अमित सुकोटी, डॉ. आंकाक्षा, डॉ. मोहित टम्टा आदि चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद