फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए

Mon, 09 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा में हुई बैठक में मंचासीन इंजीनियर। स्वयं
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कुमाऊं मंडल कार्यकारणी की शक्ति सदन में हुई बैठक में इंजीनियरों ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि बायोमेट्रिक में फील्ड कर्मचारियों को छूट प्रदान की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन के रूप में दस वर्ष की सेवा के बाद 5400 ग्रेड पे पूर्व की तरह दिया जाए। विभागों में मेट, बेलदार, वर्क सुपरवाइजरों की नियुक्ति की जाए। महासंघ के अंतर्गत अवशेष सभी अभियांत्रिकी विभागों का राजकीयकरण किया जाए। सभी शासनादेश समान से रूप से लागू हो। ऊर्जा निगम की तरह सभी अभियंत्रण विभागों में एसीपी का लाभ 10 वर्ष, 20 वर्ष, 30 वर्ष के स्थान पर 9,14, 19 वर्ष में दिया जाए। उन्होंने कार्यो में राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध किया। विभाग में कार्यरत अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंताओं को मोबाइल, कंप्यूटर भत्ता देने की मांग की। अध्यक्षता कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल और संचालन सचिव ललित मोहन शर्मा ने किया। प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं पंकज मेहरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा दीपक सिंह मटियाली, जिला सचिव प्रफुल्ल कुमार जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष शंकर शंभू, जिला सचिव नैनीताल गणेश रौतेला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed