फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: जल संस्थान के ईई दफ्तर में गरजे संविदा श्रमिक

Tue, 27 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। वेतन के भुगतान समेत लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। श्रमिकों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिकों ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की धमकी दी।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक जल संस्थान में वर्षो से संविदा पर सेवा दे रहे हैं। समस्याओं का समाधान न होने से श्रमिक परेशान हैं। अप्रैल माह के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है जबकि मई माह समाप्ति की ओर है। बिना वेतन के श्रमिकों को परिवार के पालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो से तीन सालों से जल संस्थान में कार्यरत कार्मिकों का ईपीएफ (इंप्लाई प्राविडेट फंड) खाता तक नहीं खोला गया है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्ष देहरादून में हुए समझौते का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रमिकों ने हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करने समेत अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। वहां शाखाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, सचिव महेंद्र सिंह मेर, सुंदर बिष्ट, प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार, गिरीश चंद्र, गोविंद आर्या, चंद्र माेहन खत्री, मंगलेश लखेड़ा, गणेश नाथ गोस्वामी, सुरजीत डोबरियाल, आशीष द्विवेदी, जयपाल, मेहता, मनोज भोज, मोहन सिंह, दीवान सिंह, दीपक लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed