फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: स्थानांतरण एक्ट की विसंगितयों को दूर किया जाए

Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। उत्तरांंचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने स्थानांतरण एक्ट की विसंगितयों को दूर करने की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी और सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि फारगो नियमावली को निरस्त कर पूर्व की व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में 60 प्रतिशत स्थान सुगम और 40 प्रतिशत स्थान दुर्गम घोषित करने, सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी विद्यालयों, कार्यालयों में संसाध्यक्षों, शिक्षक, कार्मिकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग की। कहा कि सभी तरह की पदोन्नति, स्थानांतरण में अनिवार्य रूप से काउंसलिंग की व्यवस्था हो जिससे पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण, पदोन्नति हो सके। नए स्थानांतरण सत्र में दिसंबर तक सभी विभागों में पदोन्नति और जनवरी माह से अप्रैल तक स्थानांतरण व्यवस्था हो ताकि कार्मिक अपने नए स्थान पर बच्चों के प्रवेश से संबंधित कार्रवाई भी कर सकें। ज्ञापन भेजने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाई, उपाध्यक्ष महेश आर्य, संगठन मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, संयुक्त मंत्री ललित मोहन भट्ट, कोषाध्यक्ष शशि पांडेय शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed