{"_id":"681fa2a2d1c6f9e4180feabd","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-127923-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब पर दरकती पहाड़ी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब पर दरकती पहाड़ी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए
Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की नगर निगम सभागार में बैठक हुई। पूर्व केेंद्रीय कर्मियों ने कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों का जड़ से सफाया किया जाए। उन्होंने क्वारब में पहाड़ी दरकने से हो रही समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब के पास पहाड़ी दरक रही है। इससे आए दिन मार्ग आवागमन के लिए बाधित हो रहा है। इसका स्थायी समाधान किया जाए। नगर में बंद पड़े कलवर्ट, नालियों को खाला जाए। शै भैरव मंदिर से कुछ दूरी पर कलवर्ट बंद पड़ा है। इससे बरसात में चौसार, तल्ला गुरुरानीखोला के लोगों को खतरा बना रहता है। वरिष्ठ नागरिकों और पर्यटकों के बैठने के लिए नैनीताल की तर्ज पर नगर में बैंच लगाई जाए। हेमंत पांडे का समिति की सदस्यता लेने पर स्वागत किया। समिति के सदस्य किशोरी लाल के निधन पर शोक जताया गया। वहां अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, डॉ. हेमलता पांडे, नारायण दत्त पांडे, शेर राम, एमडी कांडपाल, महेश आर्या, रमेश तिवारी, गंगा फत्र्याल, नवीन जोशी, गणेश बिष्ट, सीएस सिराड़ी आदि मौजूद रहे।