{"_id":"681a51ac61d42f2bae077933","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-127733-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सरकारी और अनुबंधित वाहनों का निजी उपयोग कर रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सरकारी और अनुबंधित वाहनों का निजी उपयोग कर रहे अधिकारी
Tue, 06 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 06 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के कुछ अधिकारी जिले से बाहर सरकारी और टैक्सी (अनुबंधित वाहन) का उपयोग निजी कार्य के लिए कर रहे हैं। इससे सरकार को चपत लग रही है। राजकीय वाहन चालक महासंघ की विकास भवन परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने जिले से बाहर वाहनों का निजी कार्य के लिए उपयोग करने पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विभागों में राजकीय वाहन चालक होने के बावजूद अधिकारी बिना कार्यालय आदेश के अन्य स्रोत के चालकों से मनमानी से काम ले रहे हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। बताया कि राजकीय वाहन चालकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति में पूर्व की तरह शासन से छूट प्रदान की गई है। पीसी जोशी को प्रांतीय कार्यकारिणी में क्षेत्रीय मंत्री, पूरन सिंह को संयुक्त सचिव, रमेश चंद्र को प्रचार मंत्री का दायित्व मिलने पर खुशी जताई। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन आर्या को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। वहां पूरन सिंह, रमेश चंद्र, पीसी जोशी, जगत सिंह, तारा पांडे, कासिम हुसैन, दिनेश जोशी, दीनू बुर्फाल, एनबी जोशी, दयाल मेहता, कमलापति, बालम भाकुनी, ओमप्रकाश, नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।