फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   man ran away from juvenile home in almora

Uttarakhand: बाल सुधार गृह से युवक भागा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; चोरी के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 01:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक किशोरवय संवासी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गया। इससे बाल सुधार गृह और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
man ran away from juvenile home in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा शहर के पांडेखोला स्थित बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक किशोरवय संवासी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गया। इससे बाल सुधार गृह और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाल सुधार गृह से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। किशोर के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के दो जवानों के खिलाफ कमांडेंट ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब सब अधिकारी और अन्य बाल संवासी प्रतिदिन के नित्यकर्म आदि में व्यस्त थे तभी नेपाली मूल का एक किशोर संवासी मौका पाकर बाल सुधार गृह से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब सभी निरुद्ध किशोरों की गिनती की गई तो एक को कम पाया गया। ऐसे में होमगार्ड के जवान ने सहायक अधीक्षक शंकर सिंह अधिकारी को सूचना दी। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति की जानकारी लेते हुए फरार किशोर की तलाश शुरु की। सहायक अधीक्षक शंकर दत्त अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर फिलहाल सूचना अंकित की गई है और लापता किशोर की तलाश में पुलिस की टीम भेजी गई हैं। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिसंबर में डीडीहाट से लाया गया था किशोर

बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने बताया कि फरार हुआ नेपाली मूल का किशोर बीते दिसंबर माह में डीडीहाट पुलिस की ओर से चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था। उसे कोर्ट के आदेश पर अल्मोड़ा स्थित बाल सुधार गृह में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार संवासी हैं निरुद्ध
अल्मोड़ा स्थित बाल सुधार गृह में इस समय चार किशोर संवासी रखे गए हैं। उन्हें यहां सुधार के लिए रखा गया है लेकिन बुधवार की सुबह मौका पाकर आरोपी भाग निकला। बताया गया कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा में होमगार्ड के दो जवान तैनात रहते हैं। बुधवार को भी दोनों जवान परिसर में मौजूद थे लेकिन जिस समय आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हुआ उस समय होमगार्ड के दोनों जवान अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क नहीं थे। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह के प्रबंधन तंत्र और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की ओर से कमांडेंट होमगार्ड को भेजी गई है। कमांडेंट नितिन काकरेवाल ने बताया कि अभी इस मामले में उन्हें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed