{"_id":"66cb6fcb9add669f660026de","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-116278-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेयजल आपूर्ति ठप, राहत के लिए टैंकर भी नसीब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेयजल आपूर्ति ठप, राहत के लिए टैंकर भी नसीब नहीं
Sun, 25 Aug 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जिले के स्याल्दे विकास खंड के लालनगरी, स्याल्दे और देघाट में पिछले कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। तीन दिन पूर्व मिले आश्वासन के बाद भी यहां टैंकर से पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। करीब 3000 से अधिक की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लालनगरी के प्रधान अशोक तिवाड़ी ने बताया कि पेयजल योजना को नुकसान पहुंचने के बाद लालनगरी और देघाट बाजार में कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। यहां के लोग स्थानीय नदी धारों से जैसे तैसे पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पेयजल संकट के बारे में ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिकारियों को जानकारी दी थी। उन्होंने योजना के ठीक होने तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अब तक जल संस्थान टैंकरों से पानी की आपूर्ति नहीं कर पाया है।
स्याल्दे ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर पेयजल किल्लत की जानकारी मिली थी। संबंधित अधिकारियों को टैंकर से पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में जानकारी प्राप्त की जा रही है। शीघ्र ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। -अनुज खाती, एई, जल संस्थान रानीखेत