{"_id":"6898de7fa10473c3600cab32","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ha11012-132156-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा लड़खड़ाई
Sun, 10 Aug 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीएसएनएल की बदहाल इंटरनेट सेवा के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
बुधवार को अल्मोड़ा में बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर कटने से उपभोक्ता परेशान रहे। रविवार का दिन होने के कारण कार्यालयों में तो कामकाज प्रभावित नहीं हुआ लेकिन घरों में लोग परेशान हैं। लोग ऑनलाइन मूवी नहीं देख पाए। इसके साथ ही उनके अन्य कार्य भी प्रभावित हुए। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल की पूर्व में व्यवस्थाएं ठीक चल रहीं थीं। पिछले कुछ दिनों से सेवा लगातार लड़खड़ा रही है। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर नवीन अधिकारी का कहना है कि सुबह के वक्त एफटीटीएच लाइन में फाल्ट आ गया था। इस कारण इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। लोगों को असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
बंदर भी तोड़ रहे लाइन
अल्मोड़ा। नगर में उत्पाती बंदर बीएसएनएल सहित कई अन्य संचार कंपनियों की केबलों को तोड़ रहे हैं। इस कारण आए दिन नगर और अन्य क्षेत्रों में संचार व्यवस्था बाधित हो रही है। लोगों ने नगर निगम से उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद्र