फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: जागेश्वर धाम में धड़ल्ले से दौड़ रहे शटल सेवा के वाहन

Sat, 28 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में शटल सेवा में लगी कई टैक्सियां हादसों को दावत दे रही हैं। जल्दी सवारियां भरने की मची होड़ में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से इन वाहनों की ओवर लोडिंग या ओवर स्पीड पर लगाम लगाने की लिए कोई भी चेकिंग व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शटल सेवा में टैक्सी लगाने के एवज में प्रत्येक चालक से रोजाना करीब डेढ़ सौ रुपये की अवैध वसूली भी हो रही है।
जागेश्वर धाम में पर्यटन सीजन के चलते आरतोला पार्किंग से करीब साढ़े तीन किमी दूर विनायक पुल तक शटल सेवा संचालित की जा रही है। ये व्यवस्था मई आखिरी पखवाड़े से शुरू करा दी गई थी। करीब 40 टैक्सियां शटल सेवा में चल रही हैं। शटल सेवा संचालित होने से जागेश्वर धाम में जाम के झाम से कई हद तक मुक्ति मिल रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मुताबिक जल्दी सवारियां भरने की होड़ में टैक्सी चालक सिंगल लेन जागेश्वर सड़क पर फर्राटे भर रहे हैं। कई टैक्सियों में मानकों से अधिक सवारियां ठूंसी जा रही हैं। इस अव्यवस्था से श्रद्धालुओं की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा है। साथ ही अन्य वाहनों के लिए भी शटल सेवा में लगी तेज रफ्तार टैक्सियां खतरे का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा श्रद्धालुओं सहित आम लोगों ने प्रशासन से शटल में लगी टैक्सियों की सटीक निगरानी करने और मानकों का उल्लंघन करने वाली टैक्सियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed