फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: हाईकोर्ट से रोक हटते ही दावेदारों की बाछें खिलीं

Sat, 28 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। हाईकोर्ट से पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटते ही क्षेत्र के गांवों में चुनावी बयार चल पड़ी है। कई दावेदारों की बाछें खिल गई हैं और वे गांव की सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरकर प्रचार अभियान में उतर गए हैं।
विज्ञापन

यूं तो पहले अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्र के गांवों में चुनावी हलचल चल पड़ी थी। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई थी लेकिन जैसे ही हाईकोर्ट ने रोक लगाई तो लोग मायूस हो गए। फिर बीते दिवस हाईकोर्ट ने रोक हटाई तो मायूसी दूर हुई। पंचायती चुनावों की हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन

अब प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार मैदान में उतर आए हैं। गांवों में वोटरों को अपने पक्ष में करने की जुगत भिड़ाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदार अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव, घर-घर पहुंचने लगे हैं। क्षेत्र के भतरौंज, त्यूनी, नौघर, थापल, रीठा, बिनकोट और रीची समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचारकों के दल घूमने लगे हैं।

शनिवार को तेज बारिश में भी प्रचार की गर्मी रही। चुनाव परिणाम अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन वोटरों को अपने पाले में खींचकर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed