{"_id":"68375193977cd9c2b60ae3b3","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-128687-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी की आत्मा होते हैं दर्शक : प्रकाश पपनै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी की आत्मा होते हैं दर्शक : प्रकाश पपनै
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज सभागार में चित्रकार प्रकाश पपनै की तीन दिनी एकल कला प्रदर्शनी का कला संगोष्ठी के साथ बुधवार को समापन हो गया है। इसमें कलाकारों और कला प्रेमियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
प्रदर्शनी में दर्शकों ने कलाकृतियों का अवलोकन कर उनके गहरे प्रभाव को महसूस किया। प्रकाश पपनै ने कहा कि दर्शक किसी भी प्रदर्शनी की आत्मा होते हैं और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से ही कलाकार को अपनी कला सुधारने में मदद मिलती है। प्रसिद्ध चित्रकार खुर्रम अमीर ने कलाकार की संवेदना को उसकी कला की जान बताया। संयोजक विमल सती ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को जारी रखने का आश्वासन दिया। शिक्षक आशुतोष पांडे ने कलाकारों को लेकर समाज में मौजूद आशंकाओं का उल्लेख किया। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य विमला रावत और अमित पांडेय, संयोजक विमल सती, दीपक पंत, चंद्रशेखर पपनै, जगदीश उपाध्याय, कौशल सती, गौरव तिवारी, गौरव भट्ट, सुनीता डावर, दीपचंद्र पांडे, मनोज जोशी, विनय पपनै आदि मौजूद थे।