{"_id":"66ba4954e3069ea12b064015","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-115755-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताकुला के भैंसाेड़ी में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताकुला के भैंसाेड़ी में नहीं आ रहा पानी
Mon, 12 Aug 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ताकुला विकास खंड के भैंसोड़ी में पिछले 15 दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार पेयजल किल्लत होने की शिकायत की गई। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली। मजबूरी में ग्रामीणों को दूरदराज के नौले धारों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता भारत भूषण पांडे ने बताया कि जल संस्थान ग्रामीणों से बिल तो वसूल कर रहा है। लेकिन पेयजल आपूर्ति सुचारू रुप से नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वह ग्रामीणों के सहयोग से उग्र आंदोलन शुरु कर देंगे। संवाद
विज्ञापन