फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: पूर्ण कार्य बहिष्कार पर परिवहन निगम के मिनिस्टीरियल कर्मचारी

Wed, 07 Aug 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। रुद्रप्रयाग में परिवहन निगम के कर्मचारियों के निलंबन को वापस न लिए जाने से नाराज मिनिस्टीरियल कर्मचारी मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने आरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। मांग पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निगम के कर्मचारी विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों पर निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि अधिकारियों को अपने आश्वासन के अनुरूप उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर्मचारियों को शीघ्र बहाल करना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो संगठन के सभी सदस्य प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन शुरु कर देंगे। धरना सभा में शुभम जोशी, वसीम अमहद, ज्योति, मुकेश तिवारी, प्रकाश नाथ, कुलदीप जलाल, ममता पंत, सूरज बिष्ट, अजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय में जड़े ताल
बागेश्वर। चारधाम ड्यूटी के दौरान रुद्रप्रयाग में कर्मचारियों के निलंबन को लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने विरोध तेज कर दिया है। अब तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज ठप हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि चार धाम में चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को निलंबित करना उचित नहीं है। अलग-अलग जिलों से कर्मचारी चार धाम यात्रा के दौरान पूरी निष्ठा से ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनको किसी हादसे के लिए दोषी ठहराते हुए कार्रवाई करने का विरोध किया जा रहा है। इधर, कर्मचारियों के आंदोलन पर जाने से डीएल बनाने, डीएल नवीनीकरण कराने, फिटनेस आदि कार्यों के लिए आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चलाया जाने वाला चेकिंग अभियान भी थम गया है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी है। इस मौके पर चारू चंद्र, चंद्रपाल, अनिल कार्की, पवन परिहार, अंकित सिंह, चंदन मेहरा, शंकर देव आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed