फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: सड़कों के किनारे कूड़े का अंबार, फिजाओं में घुली दुर्गंध

Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में दो दिन के अवकाश से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नगर की सड़कों पर जगह-जगह फैला कूड़ा नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पर्यटकों के बीच सांस्कृतिक नगरी की छवि को धूमिल कर रहा है।
विज्ञापन

नगर में स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क किनारे पसरा कूड़े का ढेर स्वच्छता के दावों की सच्चाई बयां कर रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण लोग नाक पर कपड़ा रखकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। रविवार को संवाद न्यूूज एजेंसी की टीम ने नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर पड़ताल की। इस दौरान टीम को टैक्सी स्टैंड लिंक सड़क पर एक निजी स्कूल के समीप कूड़े का लगा ढेर मिला। यहां काफी संख्या में रेस्टोरेंट भी संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन

100 मीटर दूर सड़क किनारे स्थापित भूमिगत कूड़ेदान के बाहर भी कूड़े का ढेर मिला। 50 मीटर दूर टीम को फिर से सड़क किनारे कूड़े का ढेर मिला। इसके बाद लोअर माल रोड पर खोल्टा सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे। यहां कूड़ेदान तो स्थापित किए गए थे लेकिन नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना है। कूड़ा उठाने के लिए लाखों के वाहन खरीदे गए हैं लेकिन कूड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी फैला रहे लावारिश पशु
अल्मोड़ा। कूडेदानों के पास कूड़ा फेंके जाने से लावारिस पशु भोजन की तलाश में कूड़े को बिखेर रहे हैं। इससे कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। जानवर कूड़े को खाकर बीमार हो रहे हैं। बंदरों का झुंड कूड़ेदान में घुुसकर सड़कों पर कूड़ा बिखेर रहे हैं। इसके बावजूद कूड़दान से कूड़ा उठाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। संवाद
- पर्यावरण मित्रों को कूड़ेदानों से नियमित रूप से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा डालते पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा।

बीते दिनों स्वच्छता रेटिंग में हुआ मामूली सुधार

अल्मोड़ा। जुलाई माह में जारी हुई स्वच्छता रेटिंग में मामूली सुधार हुआ था। प्रदेश की 107 नगर निकायों में अल्मोड़ा को 36वां स्थान मिला था। नगर निगम बनने के बाद लोगों को सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन नगर निगम लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर के कई हिस्सों में लगे गंदगी के ढेर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed