फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: टाटिक में हुई आतंकवादरोधी मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसी की परखी तैयारी

Tue, 27 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले के टाटिक हेलीपैड में आतंकवाद रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आतंकी हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और क्षमता का आकलन करना था।
विज्ञापन

मंगलवार को मॉक ड्रिल के दौरान अचानक अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हेलीपैड के अराइवल कक्ष में चार संदिग्ध आतंकवादियों ने चार नागरिकों को बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही जिले की सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और पुलिस, एटीएस, एसडीआरएफ, क्यूआरटी, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, बिजली, जल संस्थान, पेयजल निगम एवं अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

एटीएस कमांडोज ने मोर्चा संभालते हुए बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया। मॉक ड्रिल के बाद उदयशंकर नृत्य अकादमी में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, सीओ गोपाल दत्त जोशी, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, एफएसओ महेश चंद्र, डीडीएमओ विनीत पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed