{"_id":"6818fdcb57b9126941078b03","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-127694-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क नहीं सुधरी तो ग्रामीण सड़क जाम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क नहीं सुधरी तो ग्रामीण सड़क जाम करेंगे
Mon, 05 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 05 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाटाडोल के ग्रामीण पूनागढ़-नाटाडोल की बदहाल सड़क के सुधारीकरण की मांग पर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों ने जल्द उचित कार्रवाई नहीं होने पर नौ अप्रैल को हल्द्वानी- लोहाघाट सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
सोमवार को पूनागढ़ चौराहे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से वह सड़क पर डामरीकरण की मांग उठा रहे हैं। विभाग बजट का रोना रोकर अपना पल्ला झाड़ रहा हैं। नाटाडोल प्रशासक पुष्पा आर्या ने कहा कि यह सड़क सीधा ग्रामीणों के रोजगार से जुड़ी है। डामर उखड़ने से सड़क पर जगह- जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बना है। सकती है। कहा कि ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को भी अपनी परेशानी बताई है। कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो वह आमरण अनशन करेंगे। नाराज ग्रामीणों ने सड़क सुधारने के लिए हल्द्वानी- लोहाघाट सड़क को जाम करने का निर्णय लिया। वहां ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक विक्रम बगडवाल, जीवन चंद्र, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र मेलवानी, प्रेम भट्ट, किशन सिंह, किशन सिंह रावत, नवीन कोहली आदि मौजूद रहे।