{"_id":"6803ebfe72b897137f02bfe2","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-127043-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कांडे की शादी में परोसी शराब तो होगा सामूहिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कांडे की शादी में परोसी शराब तो होगा सामूहिक बहिष्कार
Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के कांडे गांव में शादी- विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों पर शराब परोसने पर रोक लगी। ग्रामीणों ने फैसला किया है कि जो भी शराब परोसेगा उसका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। युवाओं में बढ़ते नशे की लता को देखते हुए ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया। प्रशासक भुवन गहरवाल की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रस्ताव पास किया।
उन्होंने कहा कि आज के बाद विवाह, नामकरण, जनेऊ, जन्मदिन और चुनाव में कोई भी शराब पिलाते पाया गया तो ग्रामीण उसका सामूहिक बहिष्कार करेंगे वही उसके निमंत्रण में भी शामिल नहीं होंगे। कहा कि शराब शुभ कार्यों में विवाद का कारण बन रही है। इस दौरान शराब के विरोध में जल्द एक समिति का गठन करने का भी फैसला लिया गया। वहां प्रेम सिंह, नीमा देवी, केदार सिंह, कला चौहान, त्रिलोक सिंह, पूजा देवी, चंपा देवी, गीतिका कुंवर, हेमा देवी, कोमल कन्याल, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।