{"_id":"66b1252d1ffbe02a1c0ded04","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-115452-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सात दिन बाद अल्मोड़ा में पेयजल आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सात दिन बाद अल्मोड़ा में पेयजल आपूर्ति बहाल
Tue, 06 Aug 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कोसी में सिल्ट आ जाने के कारण बाधित पेयजल की आपूर्ति करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को सामान्य हो गई। नलों में पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारी राहत में दिखे। जिन स्थानों पर सिन्ल्ट जमा हो गई थी वहां सफाई का काम जारी रहा।
पिछले एक हफ्ते से अल्मोड़ा में पेयजल आपूर्ति बंद थी। हर रोज पेयजल का आपूर्ति बहाल कराने को लेकर अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा था। रविवार को कुछ हद तक किल्लत दूर हुई थी लेकिन पानी का दबाव कम होने के कारण अधिकतर क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सोमवार को ही बहाल हो पाई। माल रोड निवासी उमेश सिंह ने बताया कि कई दिन से परेशान थे। अब बहाली होने से राहत मिली है। सरकार की आली क्षेत्र के रहने वालीे निवासी सावित्री जोशी ने बताया कि वे और उनके पड़ोसी प्राकृतिक स्रोतों नौले और धारों से पानी ढोकर ला रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पेयजल की आपूर्ति नियमित कराने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। जाखनदेवी क्षेत्र के पूर्व सभासद अशोक पांडे ने भी प्रशासन से लाेगाें की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी प्रबंध नियमित रूप से कराने की मांग डीएम से की है।