फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर डेढ़ घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर कोसी के पास पेड़ गिरने से आवाजाही ठप रही। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और सैकड़ों पर्यटक फंसे रहे। किसी तरह पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 11 बजे अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान कोसी के पास चीड़ का एक पेड़ गिर गया। इससे आवाजाही ठप हो गई। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने रानीखेत का रुख किया। पेड़ गिरने के बाद हाईवे जाम हो गया तो पर्यटक फंस गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोगों को इंतजार करना पड़ा। जीबी पंत संस्थान के कर्मियों ने पेड़ हटाकर डेढ़ घंटे बाद आवाजाही शुरू कराई, तब यात्री, पर्यटक और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन





गिर रहे हैं जलकर कमजोर हो चुके पेड़
अल्मोड़ा। नगर की प्रमुख सड़कों पर किनारे खड़े कई पेड़ बीते दिनों लगी जंगलों की आग से जलकर कमजोर हो चुके हैं जो हल्की हवा में भी गिर रहे हैं। ये पेड़ खतरा बने हैं लेकिन इन्हें हटाने की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हुई। ऐसे में ये पेड़ बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed