फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: खराब हाईटेक शौचालय में आधे घंटे फंसी महिला

Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के हाईटेक शौचालय में दरवाजा लॉक होने के कारण बुजुर्ग महिला की जान सांसत में फंस गई। गनीमत रही कि महिला के साथ उनकी बेटी मौजूद रही। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। व्यापारियों के बुलाने पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत में अक्तूबर 2024 में करीब 11 लाख रुपये की लागत से हाईटेक शौचालय का निर्माण हुआ। दरवाजा खोलने के लिए इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया। 10 रुपये का सिक्का डालने के बाद 20 मिनट तक शौचालय का उपयोग किया जा सकता था। निर्माण के कुछ समय बाद ही शौचालय का यह सिस्टम खराब हो गया। नगर पंचायत ने इसे बंद कर दिया। करीब छह महीने से बंद पड़े शौचालय में बुधवार को बसंती देवी (70) फंस गई। महिला को शौचालय के खराब होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

वह अपनी बेटी हंसी देवी के साथ बाजार आईं थी। इस दौरान वह शौचालय में गईं। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह आसानी से खुल गया लेकिन महिला के भीतर जाने के बाद लॉक हो गया। महिला काफी देर तक दरवाजा खोलने की कोशिश करती। नहीं खुलने पर उसने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। उनकी बेटी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। व्यापारियों ने नगर पंचायत को सूचित किया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर आकर दरवाजा खोला और बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने बताया कि प्रशासक काल में शौचालय बना था। लॉक सिस्टम में खराबी के कारण उपयोग नहीं हो रहा था। इसकी निर्माणकर्ता दिल्ली की कंपनी थी जिसे काली सूची में डाल दिया है। अब मैन्युअल लॉक लगाकर इसे खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed