{"_id":"681ba70a02c460573902c450","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-231-1-bgs1001-115371-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 10 लोगों की टीम दिलाएगी कटखने बंदरों से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 10 लोगों की टीम दिलाएगी कटखने बंदरों से निजात
Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ में आए दिन लोगों को घायल करने वाले कटखने बंदरों से 10 लोगों की टीम निजात दिलाएगी। एसडीएम ने वन क्षेत्राधिकारी को शीघ्र टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने जिन स्थानों पर तेंदुआ दिख रहा है वहां भी नियमित गश्त कर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है।
बुधवार को एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने तहसील में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अलग- अलग हिस्सों में तेंदुए का दिखना और बंदरों का आए दिन लोगों का घायल करना दिक्कत उतपन्न कर रहा है। उन्होंने जंगली जानवरों से बचाव के लिए स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक करने और गश्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गढ़खेत रेंजर केवलानंद पांडेय, बैजनाथ महेंद्र गुसांई मौजूद रहे।