फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: जिले में 2.13 लाख लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। जिले में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 2.13 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। पूर्व में 2.60 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे।
विज्ञापन

जिले में अब पांच साल तक बच्चों के आयुष्मान कार्ड दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। पहले पांच साल से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। वर्तमान में जिला अस्पताल, उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट, टनकपुर के अलावा सीएचओ के माध्यम से लोगों को कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। भारत आयुष्मान योजना के समन्वयक आशीष ने बताया कि पूर्व में जिले में 2.60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य था, लेकिन अब लक्ष्य के हिसाब से 2.13 लाख कार्ड बनाए जाएंगे। वर्तमान तक 140584 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में 46800 बच्चे पांच साल से कम आयु के हैं।

लिंक नहीं होने से कार्ड बनाने में दिक्कत
चंपावत। जिले में कई लोगों के आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ यह समस्या अधिक आ रही है। क्षेत्र में जाकर संबंधित सीएचओ आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही तो कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल लिंक नहीं होने के कारण ओटीपी नहीं आ पा रहा है। जिला समन्वयक आशीष ने सभी लोगों से मोबाइल आधार कार्ड से लिंक करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed