{"_id":"655ba7d60b113f924404cd1b","slug":"people-face-problems-almora-news-c-321-1-shld1012-456-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ट्रकों के अंडरलोड सामग्री लाने पर दुकानदारों ने दाम में 40 रुपये की वृद्धि की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ट्रकों के अंडरलोड सामग्री लाने पर दुकानदारों ने दाम में 40 रुपये की वृद्धि की
Tue, 21 Nov 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। देव भूमि ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर कुमाऊं मंडल के ट्रक चालक जब से अंडरलोड सामग्री ला रहे हैं। तब से जिले भर के दुकानदारों ने सीमेंट के दाम में 40 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि कर दी है। इससे निर्माण कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के बैरियरों पर तैनात पुलिसबल ने ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने से हाथ खींच लिए हैं।
कुमाऊं मंडल के ट्रक चालक हल्द्वानी आदि मंडियों से पूर्व में ओवरलोड सामग्री लाते थे। वापसी में बागेश्वर जिले के खड़िया गोदामों से भी ओवरलोड खड़िया हल्द्वानी को ले जाते थे। ओवरलोड सामग्री ले जाने पर अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जिले की पुलिस ट्रकों का चालान करती थी। देव भूमि ट्रक ओनर्स एसोसिएशन तंग आ चुकी थी। ट्रक एसोसिएशन ने ट्रक की भार क्षमता के तहत भार उठाना शुरू करने के साथ माल भाड़े में वृद्धि कर दी है। माल भाड़े में वृद्धि होते ही जिले भर के भवन निर्माण सामग्री के दुकानदारों ने भवन सामग्री के दामों में वृद्धि कर दी है। दुकानदारों ने प्रति बोरी सीमेंट पर 40 रुपये की वृद्धि कर दी है।
ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने बताया कि ट्रक चालक अब ट्रक की भार क्षमता के तहत सामग्री ला रहे हैं। अधिकतर ट्रक चालक 90 क्विंटल सामग्री ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब से ट्रक चालक वाहन की भार क्षमता के तहत मंडियों से सामग्री ला रहे हैं तब से पुलिस ने ट्रक चालकों का उत्पीड़न करना बंद कर दिया है। हिमालय बचाओ अभियान के प्रमुख भुवन पाठक ने कहा कि ट्रक अंडरलोड सामग्री लाएंगे तो कुमाऊं मंडल की सड़कें जल्दी खराब नहीं होंगी।