फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: पांच बस सेवाओं का संचालन ठप, रोडवेज को पांच लाख का नुकसान

Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में भी परिवहन निगम यात्रियों को राहत नहीं दे पाया। दिवाली पर्व पर विभिन्न रूट पर बस का संचालन न होने से जहां यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं निगम को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। शुक्रवार को भी पांच रूट पर बस का संचालन ठप रहने से परेशान यात्रियों को टैक्सी के भरोसे गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


दिवाली पर्व के चलते रोडवेज बस में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन इसके बाद भी निगम यात्रियों को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। दिवाली पर चार रूट पर बस का संचालन ठप रहा। देहरादून और दिल्ली के लिए संचालित सायंकालीन सेवा के साथ ही टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून रूट पर दिवाली से अब तक बस का संचालन ठप है। इसका सीधा असर यात्रियों के साथ ही निगम की आय पर पड़ा है। 12 से 17 नवंबर तक इन छह दिनों में बस का संचालन न होने से निगम को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं यात्रियों को टैक्सी के भरोसे अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पर्याप्त चालक न होने से पांच सेवाओं का संचालन नहीं हो रहा है। निश्चित तौर पर इसका असर निगम की आय पर पड़ा है। सभी रूट पर बस संचालन के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed