फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: पूर्ति निरीक्षकों के छह पद दो साल से खाली

Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग में पूर्ति निरीक्षकों के छह पद दो साल से रिक्त हैं। एक पूर्ति निरीक्षक के पास दो खाद्यान्न गोदामों का प्रभार है। निरीक्षकों की कमी से सरकारी राशन दुकानों में व्यवस्था को परखना और मजबूत करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग में पूर्ति निरीक्षकों के 26 पद सृजित हैं, इसके सापेक्ष छह पद खाली हैंं। पूर्ति निरीक्षकों पर ही कोटेदारों की जांच और कार्रवाई का प्रस्ताव देने की जिम्मेदारी है। निरीक्षकों की कमी से सरकारी राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की नियमित जांच के साथ ही जन समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल रहा है या नहीं, किस गुणवत्ता का राशन उन्हें मिल रहा है, इसकी जानकारी जुटाना भी विभाग के लिए चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायकों के सात पद रिक्त

अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग में कार्यालयी स्टाफ भी पूरा नहीं है। कनिष्ठ सहायक के 12 सृजित पदों के सापेक्ष सात पद रिक्त हैं। कनिष्ठ सहायक न होने से कार्यालयी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-पूर्ति निरीक्षकों और कनिष्ठ सहायकों के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। इन पदों पर तैनाती नहीं हुई है। -मुकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed