फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: कड़ाके की ठंड में अस्पतालों में भी 50 फीसदी घटी ओपीडी

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अस्पतालों पर भी दिख रहा है। ठंड में जहां बीमारी का खतरा अधिक रहता है। जिले में इसका असर उलट है। अस्पतालों में ओपीडी 50 फीसदी घट गई है और मरीजों का दबाव कम हो गया है।
विज्ञापन

जिले में अस्पतालों पर पड़ने वाले ठंड के असर की संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां एक माह पूर्व तक पर्ची काउंटर में लगने वाली भीड़ नदारद नजर आई।चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लगने वाली मरीजों की भीड़ भी बेहद कम रही। सिर्फ 10 से 15 मरीज ही चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे नजर आए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक दो माह पूर्व तक मरीजों की संख्या में उछाल था और हर रोज ओपीडी औसतन 550 से अधिक पहुंच रही थी। इन दिनों ओपीडी 150 के करीब है। बेस अस्पताल में यही नजारा देखने के लिए मिला और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर इक्का-दुक्का मरीज ही नजर आए। अस्पताल प्रबंधनों के मुताबिक जाड़ों में पर्वतीय क्षेत्रों में बीमारी कम हो जाती है। सर्दी, जुकाम के मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


महिला अस्पताल में ओपीडी पहुंची 40
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में भी ओपीडी घटी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक पूर्व में यहां 250 से अधिक ओपीडी पहुंचती थी जो अब घटकर औसतन 50 के करीब है। शनिवार को भी यहां ओपीडी 40 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से निपटने के पुख्ता इंतजाम
अल्मोड़ा। जिला, महिला और बेस अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम मिले। हर वार्ड और चिकित्सक कक्ष में हीटर की पर्याप्त व्यवस्था मिली। जच्चा-बच्चा के साथ ही मरीजों के लिए गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

जाड़ों के मौसम में बीमारी का ग्राफ कम हो जाता है। अस्पतालों में ओपीडी घटने का यही कारण है। मरीजों के ठंड से बचाव के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed