फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: नशे में धुत युवकों ने चिकित्सकों को पीटा, अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। नगर के एक मॉल में नशे में धुत दो युवकों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया। उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के एक मॉल में बीते शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर घूमने पहुंचे। इसी बीच कुछ युवक भी मॉल में पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सकों ने वेटर को ऑर्डर के लिए बुलाया तो नशे में धुत दो युवक उन पर भड़क गए। कुछ देर में ही नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि एक युवक ने एक डॉक्टर को पीट दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। अस्पताल में भी युवकों ने जमकर हंगामा काटा और दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद चलता रहा। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि देर रात दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवकों का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया। संवाद
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खून को लेकर तकनीशियन के साथ हुई मारपीट



अल्मोड़ा। बीते सात दिसंबर को जिला अस्पताल में खून को लेकर तीमारदारों और तकनीशियन के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। तब तकनीशियन ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। घटना से नाराज जिला अस्पताल के तकनीशियन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। हालांकि दूसरे दिन रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक के बाद मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed