फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। विकास भवन से बेस अस्पताल तक की 12 किमी लंबी सड़क पर एक दशक से अधिक समय बाद भी डामरीकरण नहीं होने से नाराज लोगों ने गरगूंठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 में सड़क का कटान हुआ लेकिन लंबे समय बाद भी इसमें सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो सका। इससे गरगूंठ, तलाड बाड़ी, खत्याडी, पहल, पौधार आदि गांवों की 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर समिति के लोग डीएम विनीत तोमर से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनसे जल्द सड़क पर डामरीकरण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्रशासन ने सड़क पर डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया था लेकिन जो अब तक पूरा नहीं हुआ। डीएम ने समिति के पदाधिकारियों को बताया कि मामले में शासन से लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने सड़क पर जल्द डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालो में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, पूरन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, पान सिंह, अनिता बिष्ट, रूपा देवी, चंद्रा बिष्ट, रेवती देवी, सरस्वती देवी, गीता बिष्ट, शोभा बिष्ट, हेमा बिष्ट, भानु बिष्ट, हेमा देवी, भुवन बिष्ट, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed