फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: नीतीश की टिप्पणी से भाजपाइयों में उबाल, पुतला फूंका

Thu, 09 Nov 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भाजपाई चौघानपाटा में एकत्र हुए। नीतीश का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। बोरा ने कहा कि नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण विषय पर अपने संबोधन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरासर महिलाओं का अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री रेखा आर्य, बीना नयाल, मीना नेगी, नेहा उप्रेती, इंदिरा बिष्ट, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


देघाट में भाजपा ने किया प्रदर्शन
मौलेखाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देघाट मुख्य बाजार में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट और जिला महामंत्री रजनी पपनोई के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश को इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री पूरन रजवार, जानकी बंगारी, जीवंती बंगारी, जगदीश उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देघाट में नीतीश कुमार का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

बागेश्वर। जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है। जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा महिला मोर्चा ने इस बयान की निंदा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर नीतीश का पुतला दहन किया। विधायक पार्वती दास ने कहा कि बिहार के सीएम ने पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि यह बयान निंदनीय है। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, जीवंती कांडपाल, निर्मला कपकोटी, जिला महामंत्री संजय परिहार, हरीश सोनी, नवीन परिहार, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed