{"_id":"6543ee747626862faf034c44","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-4599-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन साल बाद फिर घूमे रानीखेत-डीडीहाट रूट पर केमू बस के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन साल बाद फिर घूमे रानीखेत-डीडीहाट रूट पर केमू बस के पहिए
Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आखिरकार तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को केमू ने राहत पहुंचाई है। अल्मोड़ा के रानीखेत से पिथौरागढ़ के डीडीहाट ओगला तक केमू ने फिर से बस सेवा शुरू की है। इससे बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है। अब उन्हें ऊंचा किराया देकर टैक्सी में धक्के नहीं खाने होंगे।
रानीखेत से डीडीहाट ओगला तक संचालित होने वाली केमू की सीधी बस सेवा तीन साल पूर्व बंद हो गई थी और दोनों जिले के यात्रियों को टैक्सी में धक्के खाने पड़ रहे थे। कोरोना काल में इस बस सेवा पर ब्रेक लग गया था और दोनों जिले के लोग फिर से इसके संचालित होने का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उनका इंतजार खत्म हुआ है और फिर से केमू ने इस रूट पर बस सेवा शुरू की है। केमू के रानीखेत प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि हर दूसरे दिन इस रूट पर बस का संचालन होगा। सुबह छह बजे रानीखेत से चलकर वाया सोमेश्वर, बागेश्वर, डीडीहाट होते हुए बस ओगला पहुंचेगी। केमू के पदाधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर डीडीहाट को रवाना किया। बस संचालित होने से दोनों जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर यातायात प्रभारी अनुराग सिंह बिष्ट, दलीप सिंह परमार, ललित राणा, धन सिंह शामिल रहे। संवाद