फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: चिकित्सकों की ड्यूटी शिविर में, मरीज दौड़ रहे निजी अस्पताल

Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। चिकित्सकों के बहुउद्देशीय शिविर में ड्यूटी लगने और कुछ के अवकाश पर रहने से मरीजों की समस्या बढ़ गई। जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। उन्हें बेस या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं हो पाईं। लमगड़ा में लगे बहुद्देशीय शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, आइ सर्जन और मनोचिकित्सक की ड्यूटी लगा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन अवकाश पर रहे। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इन विशेषज्ञों के कक्षों में ताले लटके रहे और मरीजों को बेस या निजी क्लीनिक जाना पड़ा। अन्य चिकित्सकों ने कुछ मरीजों को राहत पहुंचाई लेकिन उन्हें भी विशेषज्ञों की कमी खली। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी शिविर में लगाई गई थी जिससे दिक्कत आई। शनिवार से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी। अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed