{"_id":"651c5c99adcc69b2740e5816","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3612-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उप जिला चिकित्सालय में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उप जिला चिकित्सालय में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे रानीखेत उप जिला चिकित्सालय और इससे जुड़ी डेढ़ लाख की आबादी को लंबे समय बाद राहत मिली है। यहां चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों को अब अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
रानीखेत उपजिला चिकित्सालय में दो माह पूर्व एक साथ सात विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया जिसके कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई थीं। स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण, भतरौंजखान, ताड़ीखेत सहित अन्य क्षेत्रों के मरीजों को मायूस होकर अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। अब यहां फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों का इलाज होने लगा है। हालांकि अब भी तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से कुछ मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। संवाद
सीटी स्कैन, एनआईसीयू जल्द होगा स्थापित
रानीखेत। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से राहत मिली है। यहां जल्द ही सीटी स्कैन मशीन और नवजात बच्चों के लिए एनआईसीयू स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी चल रही थी। चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार होगा।
-डॉ. संदीप दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत।