{"_id":"65e4bd900f3ba914db09901e","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-109066-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देवेंद्र अध्यक्ष, महेंद्र बने लैब तकनीशियन एसोसिएशन के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देवेंद्र अध्यक्ष, महेंद्र बने लैब तकनीशियन एसोसिएशन के सचिव
Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लैब तकनीशियनों का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कुमाऊं संगठन मंत्री अजय मेहरा और प्रदेश संप्रेक्षक प्रमोद जोशी की देखरेख में हुए चुनाव में देवेंद्र दोसाद अध्यक्ष, महेंद्र बिष्ट सचिव चुने गए। आनंद सिंह को कोषाध्यक्ष, निरंजन भट्ट को संगठन मंत्री, किशोर रौतेला को उपाध्यक्ष, पुष्पा मेहरा को महिला उपाध्यक्ष, दीवान राम को संरक्षक, विनोद भट्ट को प्रवक्ता, आशुतोष धपोला को संप्रेक्षक चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम करने हुए तकनीशियनों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन