फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा सीएचसी में बच्चों को नहीं मिल रहा इलाज

Sun, 25 Feb 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज इलाज कराने के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए भी चिकित्सक नहीं है। चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से परिजन बच्चों के इलाज के लिए 80 से 100 किमी की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं लेकिन यहां इनकी तैनाती नहीं हो सकी है। इन अस्पतालों में हर रोज 120 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों के इलाज के लिए पहुंचते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर करना अस्पताल प्रबंधन की मजबूरी है। इन हालात में अभिभावक बच्चों को लेकर 80 से 100 किमी दूर जिला मुख्यालय या अन्य अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विशेषज्ञों के पीजी के लिए जाने से बढ़ी दिक्कत
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञों के पीजी के लिए जाने से दिक्कत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्तमान में 39 चिकित्सक पीजी के लिए गए हैं। इनमें विशेषज्ञ भी शामिल हैं। ऐसे में मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार मिलना मुश्किल हो गया है और वे हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इन पदों पर शासन स्तर से ही नियुक्ति संभव है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed