{"_id":"65b69c8b7343294a4c0bd41b","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-107644-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सुबह चटक धूप, दोपहर बाद छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सुबह चटक धूप, दोपहर बाद छाए बादल
Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर से करवट बदली। आसमान में बादल छाने से ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया।
रविवार सुबह चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया और सूरज की रोशनी मंद होने से ठंड का असर बढ़ गया। बादल छाते ही सर्द हवाएं चलने लगीं तो लोगों को घरों की तरफ रुख करना पड़ा। इस दौरान बाजार में भी सूनसानी छा गई। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं आई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री रिकार्ड किया। बादल छाने से किसानों के साथ ही आमजन को बारिश की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- --
जिले में एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 14 02
मंगलवार 16 01
बुधवार 16 01
बृहस्पतिवार 14 01
शुक्रवार 11 03
शनिवार 08 01
रविवार 16 01
बारिश नहीं होने से सूख रही फसल
अल्मोड़ा। लंबे समय से किसान बारिश की राह देख रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है। जाड़ों में मौसम का साथ नहीं मिलने से खेतों की नमी कम हो गई है और जिले भर में 28 हजार हेक्टेयर में बोई गई रबी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों को बारिश का इंतजार है। संवाद