Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People demand new KEMU Bus for Jainti

Almora News: जैंती तक केमू की नई सेवा शुरू करने की मांग

Mon, 27 May 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
People demand new KEMU Bus for Jainti
एकमात्र सेवा आए दिन हो रही है स्थगित, यात्री परेशान
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र के लिए संचालित केमू की एक मात्र सेवा आए दिन स्थगित हो रही है, इससे लोग परेशान हैं। रोडवेज बस का भी संचालन न होने से यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने केमू की नई बस सेवा संचालित करने की मांग की है।

अल्मोड़ा से जैंती के लिए केमू की एकमात्र सेवा संचालित होती है। क्षेत्र के पौधार, लमगड़ा, शहरफाटक, मौरनौला, जलना, मेरधूरा, ज्वारनेड़ी, तड़ैनी, कुुटौली, जैंंती, बिरखम, थामथोली पुभाऊं समेत कई क्षेत्रों की 50 हजार से अधिक की आबादी इसी सेवा पर निर्भर है। आए दिन इस सेवा का संचालन बंद रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक माह में 10 दिन सेवा का संचालन बंद रहा और यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

कोट
अल्मोड़ा से जैंती के लिए संचालित केमू बस सेवा आए दिन बंद रहती है। बस का नियमित संचालन के साथ ही आबादी को देखते हुए नई सेवा शुरू करनी चाहिए। -मनोज कुमार, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-जैंती से अल्मोड़ा के लिए केमू की दो सेवाएं संचालित होनी चाहिए। एक सेवा बंद भी रहे तो दूसरी सेवा से यात्रियों को राहत मिल सके। केमू प्रबंधन को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। -धन सिंह, कुटौली।


कोट-जैंती मार्ग पर एक सेवा संचालित की जाती है। नई सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। शादियों के सीजन में बुकिंग के चलते सेवा प्रभावित रहती है। -हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed