फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uksssc paper leak case Congress burnt the effigy of state government

UKSSSC: पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, कहा-घोटाले से राज्य के युवाओं को आघात

Mon, 22 Aug 2022 03:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/बागेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा/बागेश्वर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 03:48 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि विस चुनाव से पहले प्रदेश में 24 हजार पदों पर भर्ती करने का खोखला वादा करने वाली सरकार की पोल भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली से खुल गई है।

विज्ञापन
Uksssc paper leak case Congress burnt the effigy of state government
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।।संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। अल्मोड़ा नगर के चौघानपाटा में प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हुआ है।

विज्ञापन


जीरो टॉलरेंस की सरकार में हुए पेपर लीक घोटाले से उत्तराखंड के युवाओं को गहरा आघात लगा है। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में शिक्षित युवाओं को पीछे धकेला जा रहा है। पेपर लीक मामले में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी, जिला महासचिव गीता मेहरा आदि थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...रेलवे ने दी बड़ी राहत: RAC टिकट होने पर यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, खाली सीट की जानकारी मिलेगी तुरंत

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। पाठक ने कहा कि विस चुनाव से पहले प्रदेश में 24 हजार पदों पर भर्ती करने का खोखला वादा करने वाली सरकार की पोल भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली से खुल गई है। वहां पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट हरीश ऐठानी, कुंदन गोस्वामी, महेश पंत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंदिरा जोशी, देवेंद्र कनवाल, सुनील भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed