{"_id":"6a15daf04b2f5ed2f70adf43","slug":"people-are-troubled-by-the-poor-condition-of-the-ikukhet-bhakuda-motor-road-almora-news-c-232-1-alm1019-143949-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ईकूखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग की बदहाली से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ईकूखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग की बदहाली से लोग परेशान
Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ईकूखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है। करीब 21 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछली आपदा में कई स्थानों पर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है लेकिन अब तक सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। जबकि बरसात और आपदा का मौसम फिर से शुरू होने वाला है।
इस सड़क मार्ग से मल्ला भाकूड़ा, सिमलचौरा, सीरा, सेरा केलानी, चनोली, इकूखेत, जूनियां, ब्रजखोड़ा, मगरुखाल, गिवायपानी, गांजर समेत करीब 20 ग्राम सभाओं के लोग ब्लॉक और तहसील मुख्यालय तक आवाजाही करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ा डामर, जल निकासी की समस्या और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
आंदोलनकारी सुनील टम्टा ने कहा कि क्षेत्र की पुरानी सड़कें लगातार टूट रही हैं जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा गड्ढामुक्त सड़क और सड़क नेटवर्क के बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने मांग की कि शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर सड़क के पुनर्निर्माण, डामरीकरण, सुरक्षा कार्य और नालियों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से शुरू करें।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों चंद्र सिंह, मंगल सिंह, लच्छ राम, महेश नौटियाल, राजू चौधरी, विजय उनियाल, रामलाल महादेव समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।