फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People are troubled by the menace of stray dogs

Almora News: लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the menace of stray dogs
अल्मोड़ा। नगर के मोहल्लों में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। अब तक कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। कुत्तों के आतंक के चलते लोगों का राह चलना दूभर हो गया है। लोगों ने कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। नगर के ढूंगाधारा, धारानौला, दुगालखोला, खोल्टा समेत अन्य स्थानों पर लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्तों का झुंड सड़कों पर घूमता रहता है। लोगों को अकेला देखकर उन पर हमला कर काट लेते हैं। अब तक कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। ढूंगाधारा निवासी मनोज सिंह ने बताया कि कुत्तों के आतंक के कारण बच्चों का अकेले स्कूल आना जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed