फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People angry over non-construction of Mahtgaon-Dugoudkot route

महतगांव-दुगौड़ाकोट मार्ग न बनने से लोग नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
People angry over non-construction of Mahtgaon-Dugoudkot route
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद भी महतगांव-दुगौड़ाकोट मोटरमार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। मार्ग न बनने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क के अभाव में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपकर मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

द्वाराहाट ब्लॉक के अंतर्गत महतगांव-दुगौड़ाकोट मार्ग के लिए करीब आठ साल पहले स्वीकृति मिली थी लेकिन अब तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। पूर्व सैनिक गोपाल सिंह नेगी ने कहा कि मार्ग से हजारों की आबादी को जोड़ा जाना था। साढ़े तीन किमी लंबे मार्ग से महतगांव, कुंजर, आंगणी, दुगौड़ाकोट आदि क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलना था। कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed