फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people angry due to statements of vc

राज्य के पुनर्गठन करे वाले कुविवि के कुलपति के बयानों से भड़के राज्य आंदोलनकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
people angry due to statements of vc
विधि परिसीमन आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड विधि परिसीमन आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट दिनेश तिवारी ने कुविवि के कुलपति के उस बयान की भर्त्सना की है, जिसमें उन्होंने राज्य के पुनर्गठन की वकालत की है। कहा कि पर्वतीय राज्य की अवधारणा को पूरी तरह से बर्बाद करने की साजिश चल रही है इससे राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने तत्काल कुलपति को पद से हटाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने पृथक पर्वतीय राज्य की मांग की थी। जिसमें केवल कुमाऊं और गढ़वाल की कमीश्नरियां ही शामिल की गई थीं। कहा कि राज्य गठन के समय हरिद्वार जिले को राज्य में मिलाकर पर्वतीय राज्य की अवधारणा कमजोर कर दी गई, अब राज्य के पुनर्गठन की मांग की जा रही है, जो कि ठीक नहीं है। कहा कि पहाड़ से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कम करने की साजिश चल रही है। अब कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें तत्काल पद से हटाने की उन्होंने मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed