{"_id":"6341b601e5bf3474ee3f6a59","slug":"pensioner-s-demand-in-almora-almora-news-hld4783566192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
अल्मोड़ा पुराने कलक्ट्रेट परिसर के बहुउद्देश्यीय सभागार में हुई बैठक में मौजूद संगठन के अध्यक्?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की पुराने कलक्ट्रेट परिसर के बहुउद्देश्यीय सभागार में शनिवार को बैठक हुई।
वक्ताओं ने नगर में गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर में घरेलू, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की स्पॉट डिलीवरी की जाती है। उपभोक्ताओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
उनका कहना है कि कई बार लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाते हैं और बैरंग लौटना पड़ता है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि व्यवसायियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया है। पैदल चलने वाले लोगों को इससे भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। बाजार में दोपहिया वाहन भी काफी तेज गति से चलते हैं। अब तक कई लोग इस घटना में चोटिल हो चुके हैं।
नगर में शादी समारोह और अन्य शुभ कार्यों पर पटाखे, रॉकेटों पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि आग जनित घटनाओं को रोका जा सके। माल रोड में मेकेनिकों की ओर से दोपहिया वाहनों की मरम्मत दुकान के आगे सड़कों पर की जाती है। सड़क घेरने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं और जाम भी लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जाखनदेवी में सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान नियमित रूप से न खुलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने काठगोदाम से अल्मोड़ा तक जल्द रेल लाइन बनाने की भी मांग की। संगठन के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एएस कार्की, नवीन जोशी, आरपी जोशी, एनडी पांडे, हीरा लाल, एमबी साह, गणेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।