फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pending works to be completed for launching new schemes

पुराने कार्य पूरे होने पर ही जिला योजना में नए कार्यों को मिलेगी जगह : धन सिंह

Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 06 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
pending works to be completed for launching new schemes
अल्मोड़ा में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा, सहकारिता और दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत ने जिला योजना के अंतर्गत मंजूर योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुराने कार्य पूरा होने से पहले नए कार्यों को जिला योजना में नहीं रखा जाएगा। विकास भवन में आयोजित जिला योजना की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि कोसी में नए पंप हाउस निर्माण के लिए टोकन मनी मंजूर कर दी गई है।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष के लिए 52.49 करोड़ रुपये का परिव्यय रखे जाने पर सहमति बनी। प्रभारी मंत्री डा. धनसिंह रावत ने विकास भवन में आयोजित बैठक में कहा कि इस बार चालू योजनाओं को ही महत्व दिया जा रहा है और नए कार्यों को तब तक जिला योजना में नहीं रखा जाएगा जब तक पुराने कार्य पूरे नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही के प्रति अधिकारियों को सजग करते हुए जिलाधिकारी और सीडीओ को जिले के सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय समय पर वह खुद भी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों में वह दस दिन तक भ्रमण कर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर से बहुउद्देश्यीय कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 52.49 करोड़ रुपये का परिव्यय रखे जाने पर सहमति बनने के बाद उन्होंने कहा कि योजना तभी शामिल होगी जब सदस्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श होगा।

सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से वन भूमि हस्तांतरण के मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, रानीखेत के विधायक करन मेहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को ध्यान में रखकर जिला योजना में उसका प्राविधान करने को कहा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पिछले वित्तीय वर्ष में जिला योजना के लिए स्वीकृत धनराशि की जानकारी दी और विकास कार्यों में गती लाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वाराहाट विमला साह, एसएसपी डीएस कुंवर, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम विवेक राय, अर्थसंख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, सूरज सिराड़ी, दीपक बोरा समेत जिला योजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। 

पुल टूटने की जांच डीएम करेंगे 
अल्मोड़ा। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने जिला पंचायत द्वारा कफड़ा में पूर्व में बनाए गए पुल के कुछ ही समय में ध्वस्त हो जाने के मामले की जांच के आदेश जिलाधिकारी सविन बंसल को दिए हैं।


क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने इस बारे में प्रभारी मंत्री को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि निर्माण के कुछ ही समय बाद पुल टूट गया था। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed