फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients Referred as Water Crisis Strikes IN Base Hospital Almora

बेस अस्पताल में पानी की किल्लत के चलते दो मरीजों को किया रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Patients Referred as Water Crisis Strikes IN Base Hospital Almora
अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में पानी के नही आने पर रेफर होते मरीज ।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल समेत आवासीय परिसर में एक पखवाड़े से पेयजल किल्लत बनी है। रविवार को पानी की किल्लत के चलते दो मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पेयजल संकट के कारण मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल समेत आवासीय परिसर में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की किल्लत के चलते रविवार को बेस अस्पताल में भर्ती गर्भवती दीपा तिवारी के अलावा ममता जोशी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के आवासीय परिसर में भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है लेकिन ये पानी भी कम पड़ रहा है। पेयजल संकट के चलते शौचालयों में गंदगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में पानी की किल्लत के चलते मरीजों और आवासीय परिसर में रहने वाले स्टाफ को दिक्कतें हो रही है। जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी भेज रहा है। इस संबंध में संबंधित विभाग को अवगत कराया है। पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा
सल्ट में दूर नहीं हुआ पेयजल संकट
मानिला (अल्मोड़ा)। मानिला-बरकिंडा पंपिंग पेयजल योजना ध्वस्त होने से सल्ट ब्लॉक दो दर्जन से अधिक गांवों में रविवार को भी पानी की आपूर्ति ठप रही। हालिया बारिश में ध्वस्त हुई मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना एक सप्ताह से जलापूर्ति नहीं हो रही है। मानिला क्षेत्र के सकनणा, डभरा, भटोली, नैल, कनगड़ी,संसारी, सीमा, रिषटना, इडाकोट सहित कई गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण एक से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों और नौलों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed