{"_id":"5ee7ae468ebc3e42f801524a","slug":"patient-upset-due-to-lack-of-doctors-in-district-hospital-almora-news-hld386381962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव से रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के अभाव से रोगी परेशान
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उमड़ी मरीजों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
-
- 1
-
Link Copied
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सोमवार को डॉक्टरों के कोविड ड्यूटी और अन्य ट्रेनिंग में रहने से रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवकाश के बाद खुले अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान ओपीडी 300 के पार जा पहुंची, लेकिन कुछ डॉक्टर नहीं होने से ओपीडी प्रभावित रही।
सोमवार को अस्पताल के पर्ची काउंटर में रोगियों की लंबी लाइन लगी रही। लेकिन अस्पताल में फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ का ओपीडी रूम बंद रहने से रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली सोमवार को वेंटिलेटर और आईसीयू की ट्रेनिंग के लिए एसटीएच हल्द्वानी गए हुए हैं। उनकी दो दिनों की ट्रेनिंग होगी।
वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुजा की सुबह कोरोना संबंधित ड्यूटी थी। जिसके चलते वह उसी में व्यस्त रहे। बता दें कि अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के बाद अब तक उनके पद पर भी कोई डॉक्टर नहीं आया है। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से भी रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के भी अस्पताल में नहीं होने से रोगी परेशान रहे।