फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passport Center deposits 13 people for the second day

पासपोर्ट केंद्र में दूसरे दिन 13 लोगों के आवेदन जमा

Mon, 19 Feb 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 19 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Passport Center deposits 13 people for the second day
passport - फोटो : demo

उत्तराखंड के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने के बाद अब पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया है। दूसरे दिन सोमवार को पासपोर्ट केंद्र में हल्द्वानी, पिथौरागढ़ आदि स्थानों से पहुंचे करीब 13 लोगों ने आवेदन जमा किए। जिसमें चार महिलाएं और नौ पुरुष शामिल रहे। 

विज्ञापन


 रविवार को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मालरोड स्थित प्रधान डाकघर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया था। पहले दिन पासपोर्ट केंद्र में दस लोगों के आवेदन जमा किए गए। उसके बाद सोमवार से यहां पासपोर्ट आवेदन जमा करने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन


सहायक अधीक्षक पासपोर्ट तरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा में पासपोर्ट केंद्र के खुलने के दूसरे दिन 13 लोगों ने आवेदन जमा किए। जिनमें पिथौरागढ़ से एक, हल्द्वानी और अल्मोड़ा से पांच-छह लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने के बाद दिए गए विकल्प में से किसी एक दिन संबंधित व्यक्ति को पासपोर्ट केंद्र में आकर प्रपत्र दिखाने होंगे।


जिसमें नए पासपोर्ट आवेदन और नवीनीकरण का शुल्क 1500 रुपये, 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का एक हजार रुपये और तत्काल पासपोर्ट बनाने का शुल्क 3500 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक दिन रोजाना सुबह दस से सायं पांच बजे तक 50 लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed