फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers inconvenienced due to non-operation of Almora-Betalghat-Delhi service.

Almora News: अल्मोड़़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन न होने से यात्री परेशान

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced due to non-operation of Almora-Betalghat-Delhi service.
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, गुरुग्राम समेत कई अन्य प्रमुख रूटों के लिए बसों का संचालन किया जाता है जो कुमाऊं की लाइफलाइन मानी जाती हैं। मगर अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली मार्ग पर बसें नियमित रूप से नहीं चल पा रही हैं। अधिकारियों की मानें तो डिपो के पास बसों का बेड़ा तो उपलब्ध है लेकिन उन्हें चलाने के लिए पर्याप्त चालक ही मौजूद नहीं हैं।

यात्रियों को अब अन्य डिपो की बसों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं जिससे उनका समय तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। यात्री राहुल सिंह ने कहा कि बस सेवा शीघ्र संचालित की जाए। श्यामनारायण बिष्ट ने कहा कि तुरंत नए चालकों की नियुक्ति की जाए ताकि इस महत्वपूर्ण रूट को जल्द से जल्द दोबारा सुचारु किया जा सके। इधर, एजीएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि चालकों की कमी से सेवा स्थगित है। संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed