फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers are troubled due to lack of waiting room

Almora News: यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्री परेशान

Sat, 02 May 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of waiting room
अल्मोड़ा। जैंती -भनोली मार्ग पर बिरखम में यात्री प्रतीक्षालय नहीं बना है। इससे यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। बारिश और धूप से बचाव के लिए उन्हें स्थानीय दुकानों में शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


इस मार्ग से हल्द्वानी, अल्मोड़ा सहित अन्य स्थानों को वाहनों का संचालन होता है। दाड़िमी, दन्योली, नौगांव, बरम, सीम समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से सफर करते हैं। स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े-खड़े बस और टैक्सियों का इंतजार करना पड़ता है। कई यात्रियों के साथ बच्चे भी होते हैं। इससे उन्हें दिक्कतें होती हैं। यात्री अमर सिंह ने बताया कि धूप में खड़े-खड़े पसीना निकल जाता है। यात्री प्रतीक्षालय जल्द बनाया जाए। दीपक पांडे ने कहा कि यात्रियों के बैठने के लिए फिलहाल अस्थायी व्यवस्था जल्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed